Posts

Showing posts from January, 2015

जज़्बात तन्हाई के

दर्द भरी आवाज़ कोई हो गीत मेरे वो गाये  पत्थर दिल इन्सान को भी  वो पल में आंसू लाये  बिगड़े रिश्ते बिछड़े साथी खोए राहें  भूली मंज़िल  भिक्रे ख्वाब अरमान अधूरे  बाकी रख्खा क्या है, हम क्या बताये                दर्द भरी आवाज़ कोई हो गीत मेरे वो गाये  धम घुटता जाए घर में  दफ़्तर में लगे की जंग लड़े  खुद से भी नाराज़ है हम  दूसरों का बात क्या, हम क्या बताये               दर्द भरी आवाज़ कोई हो गीत मेरे वो गाये  आंसू निकलते नहीं अब कोई  दिल भी मुश्किल से धड़कता है  जज़्बात दुःख और नसीब में अब  तन्हाई लिखा है, हम क्या बताये                    दर्द भरी आवाज़ कोई हो गीत मेरे वो गाये